Kashipur News: कच्ची शराब संग दो गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, काशीपुर
Follow us on Google News
share

Kashipur News: काशीपुर। कुंडेश्वरी चौकी पुलिस व आईटीआई थाना पुलिस ने गश्त के दौरान अलग-अलग स्थानों से कच्ची शराब के धंधे में लिप्त दो लोगों को गिरफ्तार किया है।सोमवा

Kashipur News: कच्ची शराब संग दो गिरफ्तार

Kashipur News: काशीपुर। कुंडेश्वरी चौकी पुलिस व आईटीआई थाना पुलिस ने गश्त के दौरान अलग-अलग स्थानों से कच्ची शराब के धंधे में लिप्त दो लोगों को गिरफ्तार किया है। सोमवार की शाम कुंडेश्वरी चौकी इंचार्ज मनोज सिंह धौनी ने पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त के दौरान नूरपुर रोड स्थित पुलिया के पास से ब्रह्मनगर निवासी सुखवीर सिंह को दस लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। वहीं आईटीआई थाना पुलिस के उपनिरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट ने भी पुलिस टीम के साथ गश्त के दौरान शनि बाजार मैदान के पास से कच्ची शराब बेचते ग्राम छोटी बरखेड़ी निवासी विक्रम सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 63 पाउच करीब 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की।

पुलिस ने दोनों आरोपियों का आबकारी एक्ट में चालान किया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।