आईपीएल में सट्टा लगाते दो गिरफ्तार
काशीपुर में पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 24450 रुपये नकद, दो एंड्रायड मोबाइल और एक बाइक बरामद हुई। पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

काशीपुर। पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मुरादाबाद रोड स्थित डिजाइन सेंटर के समीप आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगवाते हुए दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो एंड्रायड मोबाइल, एक बाइक और सट्टे पर लगाए गए 24450 रुपये नकदी बरामद की गई है। टांडा उज्जैन चौकी प्रभारी गणेश पांडेय ने बताया कि 27 मई की शाम गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि शहजाद और आरिश निवासी मोहल्ला महेशपुरा आईपीएल पर सट्टा लगा रहे है। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, दोनों के मोबाइल चेक करने पर स्क्रीन पर एक सट्टा वेबसाइट खुली हुई थी और व्हाट्सएप पर सट्टे के लेन-देन से जुड़ी चेटिंग असैा वाइस मैसेज मिले।
आरोपी सट्टा लगाने वालों से कैश और ऑलाइन पैसे लेकर आइडी बनाते थे और बदले में पांच प्रतिशत कमीशन लेते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


