एआरटीओ ने 15 वाहन किये सीज, 105 वाहनों का चालान

Feb 07, 2026 07:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, काशीपुर
share

काशीपुर में परिवहन विभाग ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान 15 वाहनों को सीज किया गया और 105 वाहनों का चालान किया गया। एआरटीओ संदीप वर्मा के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई से वाहन चालकों में अफरातफरी मच गई। अभियान देर रात तक जारी रहेगा।

एआरटीओ ने 15 वाहन किये सीज, 105 वाहनों का चालान

काशीपुर, संवाददाता। परिवहन विभाग की टीम ने भूसे से भरे ओवरलोड़ वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान 15 वाहनों को सीज कर 105 वाहनों का चालान किया गया। जिससे वाहन चालकों में अफरातफरी मची रही। शनिवार को एआरटीओ (प्रर्वतन) संदीप वर्मा के नेतृत्व में परिवहन विभाग की टीम ने बाजपुर और काशीपुर के बीच ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान की भनक लगते ही ओवरलोड वाहन गायब हो गए। टीम ने भूसे और खनन से भरे 15 वाहन सीज किए। साथ ही 105 वाहनों का चालान किया। एआरटीओ ने बताया कि अभियान के दौरान ओवरलोड के साथ ही बिना फिटनेस, बिना टैक्स और बिना लाइसेंस के संचालित वाहनों पर भी कार्रवाई की गई।

बताया कि अभियान देर रात तक जारी रहेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।