इंटर में फेल होने से आहत छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

Newswrap हिन्दुस्तान, काशीपुर
share

- पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष का पुत्र था द्रोण चौधरी काशीपुर, संवाददाता। सीबीएसई इंटर

इंटर में फेल होने से आहत छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

काशीपुर, संवाददाता। सीबीएसई इंटर की परीक्षा में फेल होने से आहत महुआखेड़ा गंज नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन के पुत्र ने फांसी लगाकर संदिग्ध हालात में आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम के शव को सुपुर्दगी में देने की मांग की। महुआखेड़ा गंज के मोहल्ला आदर्शनगर निवासी नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन अरविंद सिंह का पुत्र 17 वर्षीय पुत्र द्रोण चौधरी हैरिटेज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में इंटर का छात्र था। उसने सीबीएसई से इंटर की परीक्षा दी थी। बुधवार को द्रोण परीक्षा परिणाम देखने गया था। बताया जा रहा है कि वह दो विषय में फेल हो गया था।

घर लौटने पर वह सीधे बाथरूम में घुस गया और अंदर से दरवाजा बंद कर दिया। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर मां सीमा ने द्रोण को आवाज लगाई। कोई प्रतिक्रिया न होने पर मां सीमा ने शोर मचा दिया। लोगों के आने पर जब बाथरूम का दरवाजा तोड़ा तो वह फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिजन उसे नीचे उतारकर निजी अस्पताल ले गये। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सीओ प्रशांत कुमार, आईटीआई कोतवाली प्रभारी विक्रम राठौर, पैगा चौकी इंचार्ज जसविंदर सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम के शव देने की मांग कर रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा गया था। बताया जा रहा है कि द्रोण दो भाई बहनों में छोटा था। अरविंद सिंह ने वर्ष 2018 में बसपा से महुआखेड़ा गंज नगर पालिका चेयरमैन का चुनाव जीता था।फोटो परिचय मृतक द्रोण चौधरी की फाइल फोटो।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।