सड़क हादसे में कैंटर चालक की मौत

Mar 02, 2026 06:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, काशीपुर
share

काशीपुर। भूसे से भरे ट्राले व कैंटर की भिड़ंत में कैंटर चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सड़क हादसे में कैंटर चालक की मौत

काशीपुर। गदरपुर के पास रविवार रात भूसे से भरे ट्राले और कैंटर की भिड़ंत में कैंटर चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यूपी के ग्राम ईलर ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद निवासी 28 वर्षीय राहुल पुत्र राम प्रसाद कैंटर चालक था। बीते एक मार्च की रात को अपना कैंटर रुद्रपुर लेकर जा रहा था। इसी दौरान गदरपुर के पास भूसे से भरे ट्राले से कैंटर की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर लगने से कैंटर चालक राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल राहुल को मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सोमवार सुबह राहुल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि राहुल रविवार को कैंटर लेकर रुद्रपुर जा रहा था। देर रात पुलिस ने घटनाक्रम की उन्हें जानकारी दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।