सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गया। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुर्पुद
काशीपुर, संवाददाता। मुरादाबाद रोड पर रविवार शाम एक बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। हादसे में युवक की मौत हो गई। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। ग्राम रामूवाला गनेश ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद यूपी निवासी 23 वर्षीय अनिकेत सिंह पुत्र बलवीर सिंह शादी-पार्टी में वीडियोग्राफी और खेतीबाड़ी का काम करता था। साथ ही कंप्यूटर कोर्स कर रहा था। बीते रविवार को वह अपने मामा के घर काशीपुर ग्राम लालपुर बक्सौरा में आया था। देर शाम मामा के घर से वापस लौट रहा था। इसी बीच मुरादाबाद रोड स्थित सूर्या पुलिस चौकी से पहले स्पीड ब्रेकर पर उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सामने जा रहे ट्रक के पीछे से टकरा गई।

हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अनिकेत को मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे अनिकेत के चाचा नरेश सिंह ने बताया मृतक के पिता ब्लॉक कार्यालय में सर्विस करते हैं। अनिकेत का एक बड़ा भाई सचिन, बहन किरन और कंचन है। कुंडा थाना प्रभारी रवि सैनी ने बताया कि मामले में को तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




