Kashipur News: क्रेन की चपेट में आकर महिला की मौत के मामले में केस दर्ज

हिन्दुस्तान, काशीपुर
Follow us on Google News
share

Kashipur News: काशीपुर में एक महिला की क्रेन से टकराकर मौत हो गई। मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। घटना उस समय हुई जब महिला टांडा तिराहे के पास सड़क पार कर रही थी। चालक दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया है, और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Kashipur News: क्रेन की चपेट में आकर महिला की मौत के मामले में केस दर्ज

Kashipur News: काशीपुर। क्रेन की टक्कर से महिला की मौत के मामले में मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मोहल्ला टांडा उज्जैन निवासी सुनील यादव ने तहरीर में बताया कि उनकी पत्नी राजकुमारी रविवार सुबह टांडा तिराहे के पास मंदिर से निकलकर सड़क पार करने के लिए खड़ी थीं। इसी दौरान शुगर फैक्ट्री की ओर से आ रही क्रेन के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी पत्नी को टक्कर मार दी। क्रेन की चपेट में आने से राजकुमारी की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक क्रेन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़काशीपुरKashipur News: क्रेन की चपेट में आकर महिला की मौत के मामले में केस दर्ज