Hindi NewsUttarakhand NewsKashipur NewsTragic Accident 2-Year-Old Girl Killed by Door-to-Door Garbage Collection Vehicle in Bazpur
बाजपुर में डोर टू डोर कूढ़ा कलेक्शन वाहन ने बच्ची को मारी टक्कर हुई मौत,

बाजपुर में डोर टू डोर कूढ़ा कलेक्शन वाहन ने बच्ची को मारी टक्कर हुई मौत,

संक्षेप:

नगर पालिका की डोर टू डोर कूड़ा एकत्र करने वाली गाड़ी चालक ने शनिवार को वार्ड 4 स्थित 2 वर्ष की मासूम बालिका को टक्कर मार दी। इस टक्कर से बालिका की मौके

Sat, 29 Nov 2025 06:16 PMNewswrap हिन्दुस्तान, काशीपुर
share Share
Follow Us on
बाजपुर, संवाददाता। नगर पालिका से अनुबंधित निवारण सेवा समिति हल्द्वानी के डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्र करने वाले वाहन ने शनिवार को वार्ड 4 स्थित 2 वर्ष की मासूम को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी की मौत हो गई। इससे आक्रोशित परिजनों ने हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और वाहन को कब्जे में लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी अनिल अपने परिवार के साथ वार्ड नंबर 4 में रहकर लौहार का काम करता है। अनिल की 2 वर्षीय बेटी आरोही शनिवार को गली में खेल रही थी कि डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्र करने वाले वाहन ने आरोही को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे आरोही गंभीर रूप से घायल हो गई। लोग उसे लेकर पास के ही अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। आरोही की मौत की सूचना से परिजनों में को कोहराम मच गया, वहीं सूचना मिलते ही कोतवाली के एसएसआई जसविंदर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएसआई ने बताया कि नगर पालिका की ओर से कूड़ा एकत्र करने वाले वाहन से एक मासूम की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। उधर, परिजनों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।