
बाजपुर में सोमवार से नगर में इंट्री नहीं कर पायेंगे ई रिक्शा
नगर की बिगड़ती जा रही यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिये मंगलवार को कोतवाल नरेश चौहान ने व्यापार मंडल और व्यापारियों के साथ बैठक की। उन्होंने ई र
बाजपुर। यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिये कोतवाल नरेश चौहान ने व्यापार मंडल और व्यापारियों के साथ बैठक की। उन्होंने ई-रिक्शा पर भी प्रतिबंध लगाते हुए चालकों का रूट निर्धारित किया है। साथ ही व्यापारियों को सख्त निर्देश देकर अपनी-अपनी दुकानों के बाहर किया गया अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए हैं। मंगलवार को कोतवाली परिसर में आयोजित बैठक में कोतवाल नरेश चौहान ने कहा कि क्षेत्र की सड़क बेहद चौड़ी है लेकिन इस सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से खड़े होने वाले ई-रिक्शा नगर की सज्जा बिगाड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि व्यापारियों द्वारा फुटपाथ को पूरी तरह से घेरा हुआ है जिस कारण पैदल चलने वाला सड़क पर चलता है और दुर्घटनाएं होती हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




