
अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन घायल
किच्छा में मंगलवार को हुई अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। एक युवती की स्कूटी ई-रिक्शा से टकराई, जिसमें दो महिलाएं घायल हुईं। दूसरी घटना में एक बाइक सवार को भी टक्कर लगी। सभी घायलों को...
किच्छा। मंगलवार को हुई अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए। बसंत गार्डन से स्कूटी से हाईवे की ओर निकली एक युवती की स्कूटी ई-रिक्शा से टकरा गई। इस दौरान रुद्रपुर से आ रही एक बाइक भी ई-रिक्शा से टकरा गई। इस घटना में बाईक सवार दो महिलाएं सपना व छाठों देवी घायल हो गई। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। दूसरी घटना में सुरेंद्रपाल निवासी बहेड़ी अपनी पत्नी का रुदपुर से घर लौट रही थी। बताया कि रुद्रपुर रोड पर पनचक्की के पास उसकी बाइक को एक अन्य बाइक सवार ने टक्कर मार दी।

इस घटना में सुरेंद्र घायल हो गया। एम्बुलेंस के माध्यम से उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




