ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड काशीपुरपति समेत तीन पर दहेज उत्पीड़न का आरोप

पति समेत तीन पर दहेज उत्पीड़न का आरोप

दहेज उत्पीड़न का शिकार महिला ने कुंडा थाने में पति और ससुरालियों की शिकायत की तो पुलिस ने उसे टरका दिया। इस पर महिला ने अपने मायके जाकर रेहड़ थाने में पति समेत तीन के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज...

पति समेत तीन पर दहेज उत्पीड़न का आरोप
हिन्दुस्तान टीम,काशीपुरWed, 28 Aug 2019 04:58 PM
ऐप पर पढ़ें

दहेज उत्पीड़न का शिकार महिला ने कुंडा थाने में पति और ससुरालियों की शिकायत की तो पुलिस ने उसे टरका दिया। इस पर महिला ने अपने मायके जाकर रेहड़ थाने में पति समेत तीन के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है।

यूपी के ग्राम फतेहपुर धारा, थाना रेहड़ जिला बिजनौर निवासी मंदीप कौर पुत्री जसवंत सिंह ने रेहड़ थाने में तहरीर सौंपी। कहा उसकी शादी दो मार्च 2014 को काशीपुर के ग्राम कुंडा निवासी अवतार सिंह पुत्र दर्शन सिंह के साथ हुई थी। शादी में हैसियत से अधिक कर्ज लेकर दहेज दिया गया। शादी के बाद ग्राम कुंडा निवासी पति , ससुर और रेहड़ के ग्राम कल्लूवाला निवासी ननद अमनदीप कौर कम दहेज लाने के लिए प्रताड़ित कर मारपीट करने लगे। उत्पीड़न अधिक होने पर उसने इसकी शिकायत अपने मायके में की। कहा इससे पहले भी फरवरी 2016 में ससुरालियों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया था। पांच-छह महीने बाद गांव के लोगों ने समझौता कराया। 21 अगस्त 2019 की रात आरोपी उसके कमरे में घुस गये। आरोप लगाया कि पति और ससुर ने उसकी गर्दन पर चाकू रखकर लिखे हुए स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर करने को कहा। इंकार करने पर उसके साथ मारपीट कर दी। अगले दिन उसने इसकी सूचना अपने पिता को दी। इस पर पिता और भाई कुंडा पहुंचे और समझाने का प्रयास किया। नहीं मानने पर वह पिता और भाई के साथ कुंडा थाने पहुंची और मामले की शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई ध्यान नहीं दिया। बाद में आरोपियों ने उसके पिता और भाई के खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज करा दी। कहा ससुराल पक्ष के लोग उसे लगातार धमकी दे रहे हैं। रेहड़ पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें