मुकदमा वापस न लेने पर कार से टक्कर मारने का प्रयास

Newswrap हिन्दुस्तान, काशीपुर
share

एक व्यक्ति ने तीन लोगों पर मुकदमा वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी देने व कार से टक्कर मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आध

मुकदमा वापस न लेने पर कार से टक्कर मारने का प्रयास

प्रदीप सिंह, काशीपुर। ग्राम रामनगर निवासी तरसेम सिंह ने तीन लोगों पर मुकदमा वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी देने और कार से टक्कर मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तरसेम सिंह के अनुसार, 1 अप्रैल को सुमित, अमित, राजेश और राजू, विपुल कुमार की गाड़ी का पीछा कर रहे थे। सूचना मिलने पर वह अपने बेटे हरजोत सिंह के साथ मदद के लिए पहुंचे। यामाहा एजेंसी तिराहे पर अमित ने कार से टक्कर मारने का प्रयास किया और गाली-गलौज करते हुए पीछा किया। बाद में आरोपियों ने विपुल का रास्ता रोककर मुकदमे वापस लेने का दबाव बनाया और जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस ने बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।