Kashipur News: प़जारी के कमरे से जेवरात व नकदी चोरी
हिन्दुस्तान, काशीपुर
Kashipur News: काशीपुर में जन्माष्टमी की रात श्री राधाकृष्ण मंदिर के पुजारी के आवास से चोरी हुई। चोरों ने करीब आठ ग्राम सोने की चेन, चांदी के बिछुए, चांदी का छत्र, सात हजार रुपये की नकद राशि और कपड़े चुराए। यह घटना पूजा के दौरान हुई, जिससे मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया।

Kashipur News: काशीपुर। जन्माष्टमी की रात काजीबाग स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर परिसर में अज्ञात चोरों ने पुजारी के आवास को निशाना बना लिया। चोर कमरे की कुंडी खोलकर करीब आठ ग्राम सोने की चेन, चांदी के बिछुए, चांदी का छत्र, सात हजार रुपये की नकदी और कपड़े चोरी कर ले गए। पूजा-अर्चना के बीच हुई चोरी की घटना से मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया। मंदिर के पुजारी उमेश कुमार ने बताया कि उनका आवास मंदिर परिसर में ही है। जन्माष्टमी पर शुक्रवार रात करीब 12 से एक बजे के बीच मंदिर में आरती और पूजा चल रही थी। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उनके कमरे की कुंडी खोलकर सामान चोरी कर लिया।


