बरहैनी के सरकारी स्कूल में चोरों का धावा,
बरहैनी क्षेत्र के राजकीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार की देर रात चोरों ने ताले तोड़कर हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की इस

बाजपुर। बरहैनी क्षेत्र स्थित राजकीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार देर रात चोरों ने ताले तोड़कर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटना से शिक्षा विभाग और ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। क्षेत्र पंचायत सदस्य शोभा रानी ने पुलिस को तहरीर देकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात कुछ अज्ञात चोर विद्यालय परिसर में घुस गए। उन्होंने स्कूल के कक्षों, प्रधानाध्यापक कक्ष, रसोईघर तथा कंप्यूटर कक्ष के ताले तोड़ डाले। शनिवार सुबह करीब नौ बजे जब शिक्षक विद्यालय पहुंचे तो कमरों के ताले टूटे देख हैरान रह गए। कमरों के भीतर सामान बिखरा पड़ा था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



