ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड काशीपुरयुवती ने कंपनी के ब्रांच मैनेजर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

युवती ने कंपनी के ब्रांच मैनेजर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

एक युवती ने कंपनी के ब्रांच मैनेजर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। वहीं मैनेजर के भाई ने भी युवती से गाली-गलौच कर जान से मारने की...

युवती ने कंपनी के ब्रांच मैनेजर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
हिन्दुस्तान टीम,काशीपुरFri, 01 Jan 2021 04:01 PM
ऐप पर पढ़ें

काशीपुर। हमारे संवाददाता

एक युवती ने कंपनी के ब्रांच मैनेजर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और मैनेजर के भाई पर गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती ने पुलिस को तहरीर दी। कहा उन्होंने वर्ष 2016 में जालंधर, पंजाब की सहारनपुर स्थित कंपनी के ब्रांच में ज्वांइनिंग की। जहां उसकी मुलाकात शिवम अरोरा पुत्र स्व. मुकेश अरोरा से हुई। शिवम ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसाकर उसका ट्रांसफर काशीपुर करा लिया। यहां शिवम ब्रांच मैनेजर के पद पर तैनात था। शिवम ने शादी का झांसा देकर उससे कई बार शारीरिक संबंध बनाये। अब वह शादी करने से इनकार कर रहा है। आरोप लगाया शिवम का भाई अनुराग अरोरा ने भी उससे गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी दी। इधर, पुलिस ने युवती की तहरीर पर आरोपी भाइयों के खिलाफ धारा 376, 506 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें