काशीपुर की युवती ने भाइयों से बताया जान का खतरा
धर्म परिवर्तन कर शादी रचाने वाली एक महिला ने भाइयों से जान का खतरा बताया है। आरोप है कि भाई घर में घुसकर उसे जबरन अपने साथ ले गये और शोर मचाने पर रास्ते में छोड़कर धमकी देते हुए चले गये। युवती ने...
काशीपुर। धर्म परिवर्तन कर शादी रचाने वाली एक महिला ने भाइयों से जान का खतरा बताया है। आरोप है कि भाई घर में घुसकर उसे जबरन अपने साथ ले गये और शोर मचाने पर रास्ते में छोड़कर धमकी देते हुए चले गये। युवती ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।मानपुर रोड निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसने 15 जनवरी 2020 को धर्म परिवर्तन कर युवक से शादी कर ली। उसके बाद न्यायालय में एक रिट दायर की थी। न्यायालय ने दोनों को एक साथ रहने की अनुमति दी। साथ ही पुलिस को सुरक्षा उपलब्ध कराने के आदेश दिये थे। कहा कि शादी से उसके परिवार वाले नाखुश हैं और उसे और उसके पति को लगातार धमकी दे रहे हैं। कहा कि सोमवार को पति, सास, ससुर मजदूरी करने गये थे और वह घर पर अकेली थी। इसी बीच उसके भाई और ग्राम प्रधान घर में घुस आये और उसे जबरन साथ ले गये। शोर मचाने पर आरोपी उसे चौराहे पर छोड़ गये। महिला ने आरोपियों से जान का खतरा बताया है।