ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड काशीपुरबूथ मैनेजमेंट के हिसाब से चुनाव लड़ने की दी नसीहत

बूथ मैनेजमेंट के हिसाब से चुनाव लड़ने की दी नसीहत

भाजपा प्रदेश महामंत्री राजू भंडारी ने भाजपा चुनावी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर बूथ मैनेजमैंट के हिसाब से चुनाव लड़ने की बात...

बूथ मैनेजमेंट के हिसाब से चुनाव लड़ने की दी नसीहत
हिन्दुस्तान टीम,काशीपुरFri, 05 Jul 2019 06:58 PM
ऐप पर पढ़ें

शुक्रवार सुबह प्रदेश महामंत्री राजू भंडारी भाजपा के चुनावी कार्यालय में पहुंचे। यहां भंडारी ने कहा पूरे देश के मतदाताओं ने लोकसभा चुनाव में दिखाया है कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास करते हैं। जनता का भाजपा पर भरोसा इस निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजकुमार की जीत की गारंटी बनेगा। उन्होंने कहा कि अन्य चुनावों की भांति इस चुनाव में भी बूथ मैनेजमेंट के हिसाब से ही चुनाव लड़ना कारगर होगा। साथ ही पन्ना प्रमुखों को भी अपनी जिम्मेदारी बेहतर निभानी होगी। दर्जा राज्य मंत्री राजेश कुमार ने कहा निकाय चुनाव में भाजपा की विजय होगी। संचालन मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता ने किया। इस मौके पर प्रत्याशी राजकुमार, गोपाल कोछड़, खीम सिंह दानू, मेजर सिंह, गोपाल वर्मा, गौरव शर्मा, मुकुंद शुक्ला, आशीष भट्ट आदि अनेकों लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें