ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड काशीपुरसूदखोरों से परेशान टेंपो चालक ने फांसी लगाई

सूदखोरों से परेशान टेंपो चालक ने फांसी लगाई

सूदखोर से परेशान एक टेम्पो चालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। परिजनों ने सूदखोर पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।...

सूदखोर से परेशान एक टेम्पो चालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। परिजनों ने सूदखोर पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।...
1/ 2सूदखोर से परेशान एक टेम्पो चालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। परिजनों ने सूदखोर पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।...
सूदखोर से परेशान एक टेम्पो चालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। परिजनों ने सूदखोर पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।...
2/ 2सूदखोर से परेशान एक टेम्पो चालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। परिजनों ने सूदखोर पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।...
हिन्दुस्तान टीम,काशीपुरWed, 04 Sep 2019 06:25 PM
ऐप पर पढ़ें

सूदखोर से परेशान एक टेम्पो चालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। परिजनों ने सूदखोर पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। साथ ही एसओ को तहरीर सौंप सूदखोर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम नारायण नगर निवासी धर्मेंद्र सिंह (26) पुत्र कामख्या सिंह टेम्पो चलाता था। मंगलवार की रात धर्मेंद्र काम करने के बाद घर आ गया। घर आने के बाद वह दोमंजिले पर चला गया। कुछ देर बाद किरायेदार महिला छत से कपड़े उतारने गई तो धर्मेंद्र कमरे के छज्जे पर लगे कुंडे में रस्सी से फांसी पर लटका था। इस पर उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर धर्मेंद्र की पत्नी चांदनी और परिवार के अन्य सदस्य छत पर पहुंचे और धर्मेंद्र को नीचे उतार अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस के अनुसार धर्मेंद्र ने कई लोगों से ब्याज पर कर्ज लिया था। इसके चलते वह परेशान रहता था।

वहीं बुधवार की दोपहर मृतक के परिजन और परिचित कोतवाली पहुंच गये। उन्होंने ब्याज पर रुपये देने वाले एक युवक पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। कहा कि युवक ने चार साल पहले धर्मेंद्र को 20 हजार रुपये ब्याज पर दिये थे। आरोपी ने धर्मेंद्र से तीन ब्लैंक चेक और स्टांप पर हस्ताक्षर करा लिये थे। कहा कि दिसंबर 2017 तक युवक को 50 हजार रुपये दिये जा चुके हैं। उसके बाद भी आरोपी चेक और स्टांप वापस नहीं कर रहा है। मृतक की पत्नी चांदनी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि दो सितंबर की शाम आरोपी उसके घर में आया और मकान अपने नाम करने को कहने लगा। मना करने पर उसे और पति को धमकाते हुए चला गया। कहा कि आरोपी ने मानसिक रूप से परेशान कर पति को आत्महत्या के लिए प्रेरित किया है। एसओ ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें