मामा ने छीना मोबाइल तो, नाराज भांजी हो गई लापता
काशीपुर, संवाददाता। भांजी को मोबाइल पर बात करते देख मामा ने मोबाइल छीना तो

काशीपुर, संवाददाता। भांजी को मोबाइल पर बात करते देख मामा ने मोबाइल छीना तो किशोरी घर से बिना बताए कहीं चली गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने नाबालिग की गुमशुदगी दर्ज की है। ग्राम निझड़ा निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया कि विशनपुर बैलपड़ाव रामनगर निवासी उसकी 16 वर्षीय भांजी बीते तीन माह से उसके घर पर रह रही थी। कहा कि 28 मार्च की सुबह उसकी भांजी मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी। जहां मोबाइल उसके पास था। इस बात का उन्हें नहीं पता था। जिस पर उसने अपनी भांजी का मोबाइल छीन लिया।
जिसके कुछ समय बाद उसकी भांजी घर से बिना किसी को कुछ बताए कहीं चली गई । जिसको हर संभावित जगह तलाश किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नाबालिग की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


