विद्यालयों की जारी ग्रीष्म एवं शीत कालीन समय सारणी का विरोध
माध्यमिक शिक्षक संघ ने विद्यालयों की जारी ग्रीष्म एवं शीत कालीन समय सारणी का विरोध करते हुए आपत्ति जताई। साथ ही सीएम एवं शिक्षा मंत्री को पत्र भेजकर

शहजाद सिद्दीकी, जसपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ ने विद्यालयों की जारी ग्रीष्म एवं शीतकालीन समय सारणी का विरोध करते हुए आपत्ति जताई। साथ ही सीएम एवं शिक्षा मंत्री को पत्र भेजकर समय सारणी पर पुर्नविचार की मांग की है। माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा, जितेंद्र पुंडीर, महावीर बिष्ट ने भेजे पत्र में कहा है कि बीते 6 अप्रैल को जारी समय सारणी में विद्यालयों का ग्रीष्मकालीन समय सुबह 7:45 बजे से अपराह्न 2:05 बजे, शीतकालीन समय सुबह 8:50 से 3:10 तक निर्धारित किया गया है। इससे संघ की प्रदेश जनपदीय कार्यकारिणी ने विरोध व्यक्त किया है। कहा कि यह समय सारणी न तो मैदानी क्षेत्र और न ही पर्वतीय क्षेत्र की भौगोलिक एवं मौसमी परिस्थितियों के अनुकूल है।
कहा कि अत्यधिक दूरस्थ क्षेत्र से आने वाले विद्यार्थी एवं शिक्षकों को आवागमन में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। वहीं, शीतकालीन में कोहरे ठंड एवं प्रतिकूल मौसम के कारण विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। इसके अतिरिक्त बिना विचार विमर्श एवं जमीनी परिस्थितियों का आंकलन किए बिना निर्णय लिया जाना शिक्षण कार्य की गुणवत्ता पर भी असर डाल सकता है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


