जसपुर के ग्रामीणों को उन्नत खेती और गन्ने में बीमारी से बचाव के टिप्स दिए

Mar 01, 2026 06:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, काशीपुर
share

गन्ने की पैदावार पर फोकस करते हुए गन्ना परिषद कर्मियों ने पांच गांवों में चौपाल लगाकर ग्रामीणों को उन्नत खेती, गन्ने में बीमारी से बचाव के टिप्स दिए।

जसपुर के ग्रामीणों को उन्नत खेती और गन्ने में बीमारी से बचाव के टिप्स दिए

जसपुर। गन्ने की घटती पैदावार को देखते हुए गन्ना विकास परिषद कर्मियों ने क्षेत्र के पांच गांवों में चौपाल लगाकर किसानों को उन्नत खेती और रोग नियंत्रण की जानकारी दी। यह इस माह की अंतिम चौपाल थी। लगातार दो वर्षों से उत्पादन घट रहा है। पिछले वर्ष लाल सड़न रोग के कारण पूरा गन्ना मिल तक नहीं पहुंच सका, जबकि इस बार कम उत्पादन से मिल लक्ष्य पूरा न कर समय से पहले बंद हो गई। शनिवार को अपर आयुक्त व मिल प्रबंधक सीएस इमलाल के निर्देश पर ग्राम हजीरो, खालीपार, फजलपुर, कृपाचार्यपुर व मनोरथपुर द्वितीय में चौपाल आयोजित कर नवीन प्रजाति, ट्रेंच व रिंग-पिट विधि से बुवाई की जानकारी दी गई।

ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक उदल सिंह ने चौपाल में किसानों को विभागीय योजनाओं की जानकारी के साथ ही गन्ने की उन्नत खेती, नवीन प्रजाति पर जोर दिया। सुपरवाइजर एसो. प्रदेशाध्यक्ष विनोद कुमार, प्रियंका आर्य रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।