गन्ना बुआई को लेकर किसानो से मिले गन्ना आयुक्त
जसपुर में गन्ना आयुक्त ने किसानों से मुलाकात कर गन्ना बुआई अधिक करने को कहा। उनकी समस्याओं को सुनकर, नादेही चीनी मिल परिक्षेत्र में गन्ना सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण किया। गन्ना किसानों से बातचीत कर उन्हें अधिक गन्ना पैदा करने के लिए प्रेरित किया।

जसपुर, संवाददाता। गन्ना आयुक्त ने किसानों से मुलाकात कर गन्ना बुआई अधिक करने को कहा। साथ ही उनकी समस्याओं को भी सुना। आयुक्त ने नादेही चीनी मिल परिक्षेत्र में चल रहे गन्ना सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण कर अफसरों को निर्देश दिए। बुधवार को गन्ना आयुक्त टीसी मर्तोलिया ने टीम के साथ ग्राम मंडुवाखेड़ा, भगवंतपुर एवं भूडाफार्म का दौरा कर कार्यों की प्रगति जांची। आयुक्त ने गन्ना किसान महाराज सिंह, नन्हे सिंह, करतार सिंह, महावीर सिंह, अमरजीत सिंह से गन्ने को लेकर बातचीत की। साथ ही उन्हें अधिक से अधिक गन्ना पैदा करने के लिए प्रेरित किया। गन्ना बुवाई के रकवे की जानकारी ली।
किसानों ने आयुक्त से गन्ना भुगतान समय से कराने की मांग की। यहां सहायक गन्ना आयुक्त आशीष नेगी, एससीडीआई उदल सिंह, सीडीआई डॉ. प्रियंका खैरिया, प्रियंका आर्या, जगतवीर सिंह, योगेन्द्रपाल, विनोद कुमार रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


