
प्रदेश में सबसे पहले नादेही चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ
संक्षेप: हवन पूजन के बाद किसान सहकारी चीनी मिल नादेही में पेराई सत्र का शुभारंभ किया गया। इस दौरान तौल कांटे पर गन्ना लाई पहली बैलगाड़ी एवं ट्राली चालक किसान
जसपुर, संवाददाता। हवन-पूजन के साथ बुधवार को किसान सहकारी चीनी मिल, नादेही में नए पेराई सत्र की शुरुआत की गई। मिल परिसर में आयोजित समारोह में पहली गन्ना ट्रॉली और बैलगाड़ी लेकर पहुंचे किसानों को अतिथियों ने सम्मानित किया। इस सत्र में मिल प्रशासन ने 20 लाख क्विंटल गन्ने का पेराई लक्ष्य निर्धारित किया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा अनुपस्थित रहे। जसपुर विधायक आदेश चौहान, अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार, आपदा प्रबंधन विभाग के उपाध्यक्ष विनय रोहेला, पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, गन्ना सलाहकार समिति उपाध्यक्ष श्यामवीर सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल, गन्ना आयुक्त टीएस मर्तोलिया ने हवन के बाद मिल में गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारंभ किया।

उन्होंने तौल कांटे पर पहुंची पहली ट्रॉली के चालक अनुज कुमार (मोती) और बैलगाड़ी स्वामिनी ओमवती देवी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रधान प्रबंधक ने भरोसा दिलाया कि मिल को इस सत्र में पूरी क्षमता के साथ सुचारू रूप से चलाया जाएगा। विधायक ने सीजनल कर्मियों की समय पर नियुक्ति और वेतन भुगतान पर विशेष जोर देने की बात कही। गन्ना आयुक्त ने बताया कि इस बार मिल का पेराई लक्ष्य 20 लाख क्विंटल रखा गया है। समारोह में खड़क सिंह, डॉ. यूनूस चौधरी, नौशाद सम्राट, तरुण प्रधान, राजकुमार, ब्रजवीर चौधरी, विनीत कुमार, वीरेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह, योगराज सिंह, हिमांशु, शमीम अहमद, चंद्रशेखर, इख्तियार बब्लू आदि रहे। -----

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




