बाजपुर छात्रसंघ अध्यक्ष पर लगे आरोपों की जांच को लेकर हंगामा,
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्र राजनीति का पारा गरमा गया है। महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष महेंद्र सिंह बोरा पर एक छात्रा द्वारा मारपीट और

सोनू नागी, बाजपुर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष महेंद्र सिंह बोरा पर एक छात्रा द्वारा मारपीट और जातिसूचक शब्दों के प्रयोग का आरोप लगाए जाने के बाद मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। अपने उपर लगे आरोपों की जांच की मांग को लेकर बुधवार को अध्यक्ष महेंद्र बोरा अपने समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग की। बीते दिनों महाविद्यालय की एक छात्रा ने छात्रसंघ अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। छात्रा का कहना था कि जब वह कॉलेज की कुछ समस्याओं को लेकर ज्ञापन देने गई थी तो उसी दौरान महेंद्र बोरा और कुछ अन्य छात्रों ने उनके साथ अभद्रता की, ज्ञापन की कॉपी फेंक दी और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर उन्हें अपमानित किया।
अब बोरा का कहना है कि उन्हें राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया जा रहा है और सभी आरोप निराधार हैं। अब तक जांच प्रक्रिया आगे न बढ़ने से नाराज महेंद्र सिंह बोरा बुधवार को अपने समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर जांच की मांग की। कहा बिना जांच के उनकी छवि को धूमिल किया जा रहा है। एसआई प्रह्लाद बिष्ट ने तत्काल पुलिसकर्मियों को महाविद्यालय जाकर रिकॉर्ड कब्जे में लेने के निर्देश दिए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


