
डिग्री कॉलेज में प्रवेश को मना करने पर छात्र भड़के
राधे हरि डिग्री कॉलेज में प्रवेश की अंतिम तिथि होने पर एमए अंग्रेजी में प्रवेश लेने पहुंचे छात्र का प्रवेश नहीं होने पर छात्र भड़कउठे। इससे छात्रों क
काशीपुर, संवाददाता। राधे हरि डिग्री कॉलेज में प्रवेश की अंतिम तिथि होने पर एमए अंग्रेजी में प्रवेश लेने पहुंचे छात्र का प्रवेश नहीं होने पर छात्र भड़क उठे। इससे छात्रों का पारा चढ़ गया और प्राचार्य से बहस हो गई। छात्रों के कुलपति, विधायक और एसडीएम से वार्ता कराने के बाद भी प्रवेश न करने पर छात्र को अंतिम समय में एमए अंग्रेजी की जगह एमए योग में प्रवेश लेना पड़ा। सोमवार को राधे हरि डिग्री कॉलेज में वंचित छात्रों की प्रवेश की अंतिम तिथि थी। इसी बीच एक छात्र एमए अंग्रेजी में प्रवेश लेने पहुंचा, लेकिन प्राचार्य ने प्रवेश से मना कर दिया।

इस पर छात्र भड़क उठे और छात्रनेता रिंकू बिष्ट के नेतृत्व में छात्र प्राचार्य कक्ष में पहुंच गए। नियमावली साथ लेकर आए छात्रों ने प्रवेश की मांग की, लेकिन प्राचार्य ने इनकार कर दिया। छात्रों ने मोबाइल से कुलपति, विधायक, एसडीएम से भी वार्ता कराई। इस बीच छात्रों की प्राचार्य से बहस होती रही। प्रवेश के अंतिम समय छात्र को एमए अंग्रेजी के स्थान पर एमए योग में प्रवेश लेना पड़ा। छात्र नेता रिंकू बिष्ट ने बताया कि जहां एमए अंग्रेजी में प्रवेश के लिए छात्र को 1500 रुपये प्रवेश शुल्क देना पड़ता वहीं योग में 17 हजार रुपये का प्रवेश शुल्क देना पड़ रहा है। जबकि प्रवेश नियमावली के अनुसार सही था। --- हंगामे की सूचना पर बात की गई थी। जो भी नियम हैं उसके अनुसार ही प्रवेश को कहा गया था। साथ ही शांति व्यवस्था बनाए रखने को कहाथा। -अभय प्रताप सिंह, एसडीएम, काशीपुर

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




