Kashipur News: रामलाल इंका की भाषण प्रतियोगिता में अनमोल, अभिनव अव्वल रहे
By Newswrap
हिन्दुस्तान, काशीपुरKashipur News: जसपुर के महुआडाबरा स्थित रामलाल सिंह चौहान इंटर कॉलेज में हरेला सप्ताह के पहले दिन भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में कई छात्राओं ने भाग लिया, और अनमोल राजपूत ने पहले स्थान पर कब्जा किया। प्रधानाचार्य ने हरेला और वृक्षारोपण के महत्व पर बात की।

Kashipur News: जसपुर। महुआडाबरा के रामलाल सिंह चौहान इंटर कॉलेज में हरेला सप्ताह के प्रथम दिन भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अनेकों छात्राओं ने प्रतिभाग किया। बुधवार को कॉलेज में हुई भाषण प्रतियोगिता में अनमोल राजपूत, अभिनव राज प्रथम, सुदीक्षा दूसरे, परी तथा यज्ञेस ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य राजीव गंगवार ने हरेला पर छात्र-छात्राओं को विस्तृत जानकारी देते हुए पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया। कृष्ण शर्मा, प्रियंका चौहान, दीपक चौहान प्रतियोगिता का निर्णायक रहे। यहां बलकरन सिंह, मदन पाल आदि रहे।
ये भी पढ़ें:Champawat News: हरेला उत्साह के साथ मनाया
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


