आंधी से कई पोल क्षतिग्रस्त, बिजली आपूर्ति रही बाधित
काशीपुर। बिजली कटौती से पहले से परेशान उपभोक्ताओं को अब आंधी से दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। बुधवार देर रात आई अंधड़ के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्

काशीपुर, संवाददाता। बिजली कटौती से पहले ही परेशान उपभोक्ताओं को अब आंधी ने दोहरी मार दी है। बुधवार देर रात आई तेज आंधी के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर बिजली के पोल क्षतिग्रस्त हो गए और लाइनों पर पेड़ गिरने से आपूर्ति ठप हो गई। जसपुर खुर्द क्षेत्र समेत आसपास के कई इलाकों में 16 घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रही, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब 11 बजे अचानक तेज अंधड़ आया। मोटेश्वर महादेव मंदिर के पास तीन बिजली के खंभे उखड़ गए और एक बड़ा पेड़ भी लाइन पर गिर गया।
इससे जसपुर खुर्द क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। बुधवार रात से गई बिजली गुरुवार शाम करीब पांच बजे बहाल हो सकी। भीषण गर्मी के बीच लंबी कटौती से लोगों के इन्वर्टर जवाब दे गए और घरों में पेयजल, पंखे तथा अन्य जरूरी उपकरण बंद होने से जनजीवन प्रभावित रहा। व्यापारियों और छोटे कारोबारियों को भी नुकसान उठाना पड़ा। ऊर्जा निगम की टीम ने पूरे दिन मरम्मत कार्य कर आपूर्ति बहाल की। ग्रामीण एसडीओ पंकज कुमार ने बताया कि तीन खंभे और पेड़ गिरने से लाइन बाधित हुई थी, जिसे दुरुस्त कर गुरुवार शाम तक सप्लाई सामान्य कर दी गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


