ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड काशीपुरकाशीपुर में लॉकडाउन के साथ सेनेटाइज शुरू

काशीपुर में लॉकडाउन के साथ सेनेटाइज शुरू

नगर निगम प्रशासन ने लॉकडाउन के बीच कोरोना संक्रमण रोकथाम को लेकर शहर को सेनेटाइज कराने का काम शुरू करा दिया है। रविवार को नगर आयुक्त प्रकाश चंद्र ने शहर में सेनेटाइज का काम शुरू...

काशीपुर में लॉकडाउन के साथ सेनेटाइज शुरू
हिन्दुस्तान टीम,काशीपुरSun, 12 Jul 2020 06:51 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर निगम प्रशासन ने लॉकडाउन के बीच कोरोना संक्रमण रोकथाम को लेकर शहर को सेनेटाइज कराने का काम शुरू करा दिया है। रविवार को नगर आयुक्त प्रकाश चंद्र ने शहर में सेनेटाइज का काम शुरू कराया। रविवार को शहर के सभी प्रमुख बाजारों में सेनेटाइज के साथ नालियों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव और फॉगिंग कराई गई। नगर आयुक्त ने बताया शहर को सेनेटाइज करने के लिए 20 कर्मचारियों की तीन टीमों का गठन किया गया है। सहायक नगर आयुक्त आलोक उनियाल व सेनेटरी इंस्पेक्टर विकास चौधरी के नेतृत्व में शहर के सभी बाजारों के अलावा आठ कंटेनमेंट जोन को सेनेटाइज कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए अब बाजार में प्रत्येक रविवार और बुधवार को सेनेटाइज कराया जाएगा। साथ ही बताया इसके अलावा शहर के सभी आठ कंटेनमेंट जोन में प्रतिदिन एक समय सेनेटाइज, ब्लीचिंग व फांगिंग कराई जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें