काशीपुर में सपा प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत
समाजवादी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी सोमवार को काशीपुर पहुंचे। उन्होंने बताया कि ऊधमसिंह नगर में सपा के वरिष्ठ नेताओं के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यकर्ताओं को 2027 के चुनाव के लिए तैयार किया जा रहा है और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है।

प्रदीप सिंह, काशीपुर। समाजवादी पार्टी उत्तराखंड के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी सोमवार को काशीपुर पहुंचे। इस पर जिलाध्यक्ष रवि छाबड़ा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पंजाबी सभा रोड स्थित एक प्रतिष्ठान पर उनका स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी ने कहा कि ऊधमसिंह नगर जिले में शीघ्र ही सपा के वरिष्ठ नेताओं के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में उनकी वार्ता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से हो चुकी है। सपा पीडीए पंचायत का आयोजन जगह-जगह करेगी, जिसके लिए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि उधम सिंह नगर में समाजवादी पार्टी वर्ष 2027 के चुनाव को ध्यान में रखते हुए अभी से कार्यकर्ताओं को तैयार कर रही है और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
यहां जिला सचिव मोहम्मद राशिद हुसैन, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद नईम चौधरी, प्रदेश सचिव मोहम्मद इमरान, काशीपुर विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद यामीन मंसूरी, मोहम्मद नाजिम सैफी रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


