Kashipur News: पीएम श्री जीआईसी बांसखेड़ा में बढ़ीं बुनियादी सुविधाएं
हिन्दुस्तान, काशीपुर
Kashipur News: काशीपुर में साई पब्लिक ग्रुप ऑफ स्कूल्स ने स्व. कैलाश चंद्र गहतोड़ी की जयंती पर पीएम श्री जीआईसी बांसखेड़ा के विद्यार्थियों के लिए जल कूलर, सीलिंग फैन और बोरवेल जैसी आवश्यक सुविधाओं का दान किया। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर बुनियादी सुविधाएं और अध्ययन के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करना है।

Kashipur News: काशीपुर। स्व़ कैलाश चंद्र गहतोड़ी की जयंती के मौके पर साई पब्लिक ग्रुप ऑफ स्कूल्स काशीपुर ने पीएम श्री जीआईसी बांसखेड़ा के विद्यार्थियों के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराईं। विद्यालय को एक वाटर कूलर, नौ सीलिंग फैन और सबमर्सिबल पंप सहित बोरवेल दान किया गया। इस पहल का उद्देश्य विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए बुनियादी सुविधाएं बेहतर करना और पढ़ाई के लिए अनुकूल माहौल उपलब्ध कराना है।


