Kashipur News: घर से तांबे के तार चोरी के मामले में केस दर्ज
हिन्दुस्तान, काशीपुर
Kashipur News: काशीपुर में एक मकान से लगभग एक लाख रुपये के तांबे के तार और अन्य बिजली का सामान चोरी हो गया। घटना पांच अगस्त को हुई, जब तीन अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर सामान चुरा लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है।

Kashipur News: काशीपुर। घर से करीब एक लाख रुपये कीमत के तांबे के तार और बिजली का अन्य सामान चोरी होने के मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुर्गा कॉलोनी गिरीताल निवासी अमर सिंह के पशुपति विहार स्थित मकान में पांच अगस्त की शाम अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। पीड़ित के अनुसार, तीन अज्ञात व्यक्ति चुपके से मकान में घुसे और करीब एक लाख रुपये कीमत के तांबे के तार व अन्य बिजली का सामान चोरी कर फरार हो गए। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर तीनों संदिग्ध एक बाइक पर चोरी का सामान कट्टे और थैलों में भरकर ले जाते दिखाई दिए।


