आंदोलन में भाग लेने दिल्ली जाएंगे सेवानिवृत्त कर्मी
जसपुर में ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति की बैठक में नादेही चीनी मिल के सेवानिवृत कर्मचारियों ने दिल्ली जाने का निर्णय लिया। 9 अक्टूबर को जंतर मंतर पर तीन दिवसीय धरने में 20 से अधिक सेवानिवृत कर्मचारी भाग लेंगे। बैठक की अध्यक्षता महाराज सिंह ने की और संचालन जगतार सिंह ने किया।

जसपुर। ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति की बैठक में नादेही चीनी मिल के सेवानिवृत कर्मचारियों ने दिल्ली जाने का निर्णय लिया। रविवार को चीनी मिल गेस्ट हाउस में हुई बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई। इसके बाद तय किया गया कि आगामी नौ अक्तूबर को जंतर मंतर में तीन दिवसीय धरने में कर्मी भाग लेने जाएंगे। इस आंदोलन में 20 से अधिक सेवानिवृत कर्मचारी जाएंगे। अध्यक्षता महाराज सिंह, संचालन जगतार सिंह ने किया। यहां भूपेंद्र अधिकारी, जगतार सिंह डोभाल, राजेंद्र कुमार बलिया, देवनाथ, मनोहर रावत, प्रेम प्रकाश, ऋषिपाल, महावीर सिंह, ज्ञानेंद्र शर्मा, विजयपाल सिंह, भूपेंद्र सिंह, जगत सिंह, राजेंद्र वालिया, खेम सिंह, प्रेम प्रकाश रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


