Kashipur News: सेवानिवृति के पांच माह बाद भी नहीं मिला पेंशन, ग्रेच्युटी का लाभ
Kashipur News: काशीपुर के सेवानिवृत्त कर्मचारी पूरन चंद्र जोशी को पेंशन और अन्य सेवानिवृत्ति लाभ नहीं मिल रहे हैं, जिससे वह आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई है। जोशी का आरोप है कि उन्हें समय पर भुगतान नहीं किया गया है, जिसके चलते उन्हें दैनिक खर्चों में कठिनाई हो रही है।

Kashipur News: काशीपुर। राज्यकर विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी पूरन चंद्र जोशी को सेवानिवृत्ति के करीब पांच माह बाद भी पेंशन, ग्रेच्युटी और अन्य सेवानिवृत्ति लाभ नहीं मिलने से आर्थिक एवं मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मामले में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कर शीघ्र भुगतान की मांग की है। बता दें कि पूरन चंद्र जोशी 31 जनवरी 2026 को राज्यकर विभाग, काशीपुर से सेवानिवृत्त हुए थे। उनका आरोप है कि नियमानुसार निर्धारित समयावधि में पेंशन, ग्रेच्युटी और अन्य देयकों का भुगतान किया जाना चाहिए था, लेकिन अब तक उन्हें कोई भुगतान नहीं मिला है। इससे उन्हें दैनिक खर्चों और अन्य आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
शिकायतकर्ता ने बताया कि विभागीय स्तर पर समस्या का समाधान नहीं होने पर उन्होंने 27 जून 2026 को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1905 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत को राज्यकर विभाग से संबंधित प्रकरण मानते हुए संबंधित अधिकारियों को भेजा गया है। अब शिकायतकर्ता को उम्मीद है कि विभाग शिकायत का शीघ्र निस्तारण करते हुए लंबित पेंशन, ग्रेच्युटी एवं अन्य सेवानिवृत्ति लाभों का भुगतान करेगा, जिससे उन्हें आर्थिक राहत मिल सके। वहीं, मामले में संबंधित विभाग की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


