
अतिकाल भत्ते के लिये कार्यालयों के चक्कर काटने को मजबूर है बुजुर्ग,
जल संस्थान से रिटायर हो चुके पंप ऑपरेटर को अतिकाल भत्ते से वंचित रखा जा रहा है। इसी मांग को लेकर बुजुर्ग और बीमार दुर्वेश कुमार एसडीएम कोर्ट के चक्कर
बाजपुर। जल संस्थान से रिटायर हो चुके पंप ऑपरेटर को अतिकाल भत्ते से वंचित रखा जा रहा है। इसी मांग को लेकर बुजुर्ग दुर्वेश कुमार एसडीएम कोर्ट के चक्कर काटने को मजबूर हैं। उन्होंने एसडीएम से उनका हक उन्हें दिलाने की मांग की है। सोमवार को वार्ड नंबर 1 बांके नगर निवासी दुर्वेश कुमार एसडीएम कोर्ट पहुंचे। यहां उन्होंने एसडीएम डॉ़ अमृता शर्मा को लिखित शिकायत पत्र देकर बताया कि जल संस्थान में 1979 में पंप ऑपरेटर के पद पर संविदा में भर्ती हुए थे। 2022 में उनका रिटारयमेंट हुआ। कहा कि रिटारयमेंट के बाद उन्हें अतिकाल भत्ते का लाभ नहीं मिला है।
एसडीएम डॉ अमृता शर्मा ने बताया कि नियमानुसार कार्रवाई होगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




