जसपुर में भगवान गोतम बुद्व को याद िकया
बुद्ध पूर्णिमा पर भगवान गौतम बुद्ध को याद कर उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने प्रसाद का वितरण किया...

जसपुर। बुद्ध पूर्णिमा पर भगवान गौतम बुद्ध को याद कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने प्रसाद का वितरण किया। सोमवार को ग्राम बहादुरपुर बौद्ध मठ पर श्रद्वालुओं ने भगवान गौतम बुद्ध की पूजा कर उन्हें याद किया। बौद्ध मठ के मठाधीश एलएन महाथेरा ने बताया कि पूर्णिमा को भगवान गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था। उन्हें ज्ञान और मोक्ष प्राप्त हुआ था। यह त्रिपावनी पूर्णिमा है। उन्होंने लोगों से भगवान बुद्ध के सत्य, अहिंसा, प्रेम के रास्ते पर चलने का संकल्प दिलाया। इसके बाद खीर के प्रसाद का वितरण किया गया। यह भंते संघ घोष, कपिल देव, विनोद कुमार, निशित पवार, सीताराम सिंह, अशोक कुमारकुलवंत सिंह, सीपी सिंह, बलिराम सिंह क्षेत्री, डॉ. बीएस गौतम आदि मौजूद रहे।