ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड काशीपुरबाजपुर सेंट मेरी चर्च में धामिक कार्यक्रम

बाजपुर सेंट मेरी चर्च में धामिक कार्यक्रम

बाजपुर। सेंटमेरी चर्च में निष्कलंक माता मरियम के उत्सव में धर्माध्यक्ष डा़इग्नेशियस डिसूजा और अन्य डीनरियों के धर्मप्रांत के पुरोहितों ने प्रतिभाग किया। इससे पूर्व धार्मिक यात्रा में समुदाय से जुड़ी...

बाजपुर सेंट मेरी चर्च में धामिक कार्यक्रम
हिन्दुस्तान टीम,काशीपुरSun, 02 Dec 2018 05:20 PM
ऐप पर पढ़ें

सेंट मेरी चर्च में निष्कलंक माता मरियम के उत्सव में धर्माध्यक्ष डा़इग्नेशियस डिसूजा और अन्य डीनरियों के धर्मप्रांत के पुरोहितों ने प्रतिभाग किया। इससे पूर्व धार्मिक यात्रा में समुदाय से जुड़ी महिलाओं और पुरुषों ने शामिल होकर माता मरियम से आशीर्वाद लिया। इस दौरान आयोजित मेले में लोगों ने जमकर खरीदारी की। सेंट मेरी चर्च मार्ग स्थित निष्कलंक माता मरियम के ग्रोटो (मंदिर) में बीती 24 नवंबर से शुरू हुए धर्मिक कार्यक्रम का समापन रविवार को विधि-विधान के साथ किया गया। मुख्य वक्ता धर्माध्यक्ष डॉ. इग्नेशियम डिसूजा ने कहा कि माता मरियम का उनके बेटे प्रभु ईसा मसीह के पश्चात सर्वोच्च स्थान माना गया है। वजह, माता मरियम पवित्र आत्मा की शक्ति के चलते ईश्वर माता बनी थी। कहा कि आठ दिसंबर 1854 को नौवें संत फादर पीयूस ने माता मरियम को निष्कलंक माता का दर्जा प्रदान किया था। इस धार्मिक आयोजन में पांच डीनों के फादर विवियन फर्नांडीज, फादर डेरिक, फादर नोबर्ट, फादर जूनियन डिसूजा, फादर ग्रेगरी मस्करेनश, फादर अशोक, फादर उदय, फादर पायस, फादर केलिक्स समेत धर्मप्रांत के सभी 98 पुरोहितों ने प्रतिभाग किया। इससे पूर्व विशेष पूजा अर्चना के उपरांत विशाल वार्षिक तीर्थ यात्रा निकाली गयी। यहां पल्ली पुरोहित फादर विवियन फर्नांडीज, सिस्टर फिलिसिया, विनिया, लतिका, टेलमा, रोशनी, संध्या, विमला सरोज, जैकब पल, दिलीप मैसी, अशोक, मंजू बेंजामिन, ग्लैंड्स, रोजी, मारिया, सरिता, नम्रता, मुराद मसीह आदि रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें