ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड काशीपुरडेंगू कि रोकथाम को रेडक्रॉस सोसाइटी ने बांटी मच्छरदानी

डेंगू कि रोकथाम को रेडक्रॉस सोसाइटी ने बांटी मच्छरदानी

सितारगंज। संवाददाता मच्छरों के प्रकोप से बचाने और डेंगू की रोकथाम के लिए बचाने और डेंगू की रोकथाम के...

डेंगू कि रोकथाम को रेडक्रॉस सोसाइटी ने बांटी मच्छरदानी
हिन्दुस्तान टीम,काशीपुरWed, 08 Dec 2021 12:30 PM
ऐप पर पढ़ें

सितारगंज। संवाददाता

मच्छरों के प्रकोप से बचाने और डेंगू की रोकथाम के लिए कीटनाशक युक्त मच्छरदानी वितरण शुरू किया गया है। गरीब बस्ती में बुधवार को रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा मच्छरदानी बांटी गई।

रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्य रवि रस्तोगी ने कहा क्षेत्र में डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है। उसी को ध्यान में रखते हुए रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा मच्छरदानी के मुफ्त वितरण की व्यवस्था की है। मच्छरदानी किशोर, विकलांग, विधवा और बुजुर्गों को दी गई है। उन्होंने लोगों से कहा कि मच्छरदानी के उचित उपयोग के बारे में जागरूकता भी बढ़ाएंगे। रस्तोगी ने क्षेत्र की सामाजिक संस्थाओं से अपील की कि वे लोग भी आगे आएं और ऐसे परिवारों को मच्छरदानी उपलब्ध कराएं जो सच में निर्धन है। सोसायटी के सदस्य सोनू जायसवाल ने कहा कि भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी हमेशा लोगों के साथ उनके सुख-दुख में खड़ी है। जिस प्रकार करोना में सभी ने एकजुट होकर कार्य किया तो वही डेंगू के बढ़ते प्रकोप में भी हम सभी लोग एकजुट होकर लोगों की मदद करेंगे। इस मौके पर सभासद रवि रस्तोगी, सोनू जायसवाल, अनवर सुहैल, अधिवक्ता प्रकाश पांडे, अजय कौशल, अंशुल सिंगल, शिवम सिंघल, राजपाल सागर आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें