Kashipur News: जसपुर में बहनों ने भाईयों की कलाई पर बांधी राखी
Kashipur News: जसपुर में भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन सादगी से मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना की और भाइयों ने उपहार देकर बहनों की रक्षा का वचन लिया। मंदिरों में पूजा-अर्चना तथा बाजार में मिठाई और राखी की बिक्री हुई। विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने लोगों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

Kashipur News: जसपुर। भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व सादगी और परंपरागत तरीके से मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी दीर्घायु की कामना की, जबकि भाइयों ने बहनों को उपहार भेंटकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। शुक्रवार सुबह से ही मंदिरों में पूजा-अर्चना की गई। बाजार में राखी और मिठाई की दुकानें भी सुबह से खुल गई थीं। शुभ मुहूर्त में बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उन्हें दुआएं दीं। भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट किए। विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, एससी आयोग अध्यक्ष मुकेश कुमार, आईएमए अध्यक्ष डॉ. एमपी सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल, पालिकाध्यक्ष नौशाद सम्राट, भाजपा नेता खड़क सिंह, डॉ. यूनूस चौधरी, वरुण चौधरी, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रीतम सिंह, जिला पंचायत सदस्य नईम प्रधान, डॉ. सुदेश, सुभाष शर्मा, नवीन अग्रवाल, सौरभ राजपूत, आदित्य गहलौत, मनी विश्नोई, हरीश ग्रोवर, नवदीप विश्नोई, नीलकमल, विद्युत विभाग के ईई वीके सक्सेना और ईओ उदयवीर सिंह ने लोगों को रक्षाबंधन की बधाई दी।


