लोनिवि और जीजीआईसी परिसर में शुरू होगी जल संचयन परियोजना
काशीपुर में भूजल स्तर सुधारने और जल संकट से निपटने के लिए वर्षा जल संचयन परियोजनाएं शुरू की जा रही हैं। मेयर दीपक बाली ने 63 लाख रुपये की लागत से जीजीआईसी और लोक निर्माण विभाग परिसर में इन परियोजनाओं का शिलान्यास किया। ये परियोजनाएं काशीपुर की जनता के लिए जल संकट से राहत देंगी।

काशीपुर, संवाददाता। शहर में भूजल स्तर सुधारने और जल संकट से निपटने के लिए जल्द ही लोक निर्माण विभाग परिसर और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) में वर्षा जल संचयन परियोजनाएं शुरू होंगी। दोनों परियोजनाओं का निर्माण 63 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा।
परियोजनाओं का शिलान्यास
बुधवार को मेयर दीपक बाली ने वर्षा जल संचयन से जुड़ी दो परियोजनाओं का शिलान्यास किया। वार्ड 27 सिंघान की पार्षद जीनत बानो और भाजपा मंडल अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह की मौजूदगी में जीजीआईसी परिसर में 31.66 लाख रुपये की लागत से बनने वाली परियोजना का शुभारंभ किया गया। इसके बाद वार्ड 12 लक्ष्मीपुर पट्टी स्थित लोनिवि परिसर में पार्षद अब्दुल कादिर और मंडल अध्यक्ष कल्पना राणा की मौजूदगी में 31.66 लाख रुपये की दूसरी परियोजना का शिलान्यास किया गया।
जल संकट से राहत
मेयर दीपक बाली ने कहा कि इन परियोजनाओं से भूजल स्तर सुधारने और शहर को जल संकट से राहत दिलाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि काशीपुर की जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। विकास परियोजनाओं के शिलान्यास के बाद मेयर ने बीआरसी कार्यालय में दिव्यांग बच्चों के लिए आयोजित उपकरण वितरण कार्यक्रम में भी भाग लिया। यहां भाजपा नेता ईश्वर चंद्र गुप्ता, पार्षद रवि प्रजापति, हनीफ गुड्डू, राजकुमार यादव, कैलाश प्रजापति, प्रकाश नेगी, मुकेश पाहवा, नितिन गोले, राजीव परनामी, राजीव सेतिया, राकेश नरूला, खंड शिक्षा अधिकारी धीरेंद्र साहू, जीजीआईसी की प्रधानाचार्य गीता जायसवाल, लोनिवि के ईई विवेक सक्सेना, एई बलवंत सिंह भंडारी, चौधरी समरपाल सिंह आदि रहे।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


