ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड काशीपुरतीन लोगों को किया क्वारन्टाइन

तीन लोगों को किया क्वारन्टाइन

काशीपुर। कोरोना वायरस संक्रमण रोकथाम के चलते स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को तीन घरों को क्वारन्टाइन किया। कोरोना नोडल अधिकारी डॉ.अमरजीत सिंह साहनी व जयंत कुमार सूचना मिलने पर महुआखेड़ा गंज,...

तीन लोगों को किया क्वारन्टाइन
हिन्दुस्तान टीम,काशीपुरSat, 28 Mar 2020 06:27 PM
ऐप पर पढ़ें

कोरोना वायरस संक्रमण रोकथाम के चलते स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को तीन घरों को क्वारन्टाइन किया। कोरोना नोडल अधिकारी डॉ.अमरजीत सिंह साहनी व जयंत कुमार सूचना मिलने पर महुआखेड़ा गंज, खड़कपुर देवीपुरा व परमानंदपुर में तीन घरों को क्वारन्टाइन कर उनके घरों के आगे क्वारन्टाइन नोटिस चस्पा किया। डॉ.साहनी ने बताया यह लोग मुंबई, दिल्ली व पूना से आए थे। स्वास्थ परीक्षण में सभी स्वस्थ पाए गए हैं। वहीं डॉ.साहनी ने बताया महुआखेड़ा गंज स्थित एक फैक्ट्री के सात कर्मचारी फैक्ट्री बंद होने पर अपने घर गुजरात व चंपावत जाने के लिए निकले थे। शुक्रवार की शाम सूचना मिली थी वह कुछ लोग चैती चौराहा पर खड़े हैं। स्वास्थ्य विभाग टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी का स्वास्थ परीक्षण किया सभी सही पाए गए। बताया अभी सातों लोगों को कुंडेश्वरी स्थित सांई में रोका गया है। उनको भेजने की व्यवस्था की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें