बाजपुर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने फूंका उदयनिधि स्टालिन का पुतला,

Newswrap हिन्दुस्तान, काशीपुर
Follow us on Google News
share

तमिलनाडु के नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि स्टालिन द्वारा सनातन धर्म को लेकर सदन में दिए गए कथित विवादित बयान के विरोध में गुरुवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा

बाजपुर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने फूंका उदयनिधि स्टालिन का पुतला,

बाजपुर, संवाददाता। तमिलनाडु के नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि स्टालिन द्वारा सनातन धर्म को लेकर दिए गए कथित विवादित बयान के विरोध में गुरुवार को बाजपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने स्थानीय मुख्य चौराहे पर एकत्र होकर नारेबाजी की और उदयनिधि स्टालिन का पुतला फूंककर विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने तमिलनाडु सरकार और उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ जमकर नारे लगाए। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि स्टालिन ने सदन में सनातन धर्म के खात्मे जैसी टिप्पणी कर करोड़ों लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान समाज में वैमनस्य फैलाने वाले हैं और ऐसे वक्तव्यों को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि सनातन धर्म विश्व की प्राचीनतम परंपराओं में से एक है और इसका अपमान करने वालों को जनता लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देगी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उदयनिधि स्टालिन लगातार सनातन विरोधी बयान देकर राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रहे हैं। पुतला दहन कार्यक्रम में जिला महामंत्री गोविंद यादव, मंडल अध्यक्ष शुभम पांडे, तनुज गिल्होत्रा, अंकित सोई, गुनगुन पवार, अनुज तिवारी, समन मुंजाल, उशांत सब्बरवाल, अनंत जैन, राहुल सैनी, राकेश ठाकुर, विक्की राजहंस, शिवा तिवारी, अंकित पांडे और कमल सक्सेना समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।