Kashipur News: विधायक अरोरा के खिलाफ सपा का प्रदर्शन
Kashipur News: काशीपुर में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने विधायक पर प्रदेश का माहौल खराब करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि विधायक का प्रयास निंदनीय है और इससे आम जनता का ध्यान महंगाई से भटकाया जा रहा है।

Kashipur News: काशीपुर, संवाददाता। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने विधायक पर प्रदेश का माहौल खराब करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। सपा के उत्तराखंड कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी और जिलाध्यक्ष रवि छाबड़ा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एमपी चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष गिरी ने कहा कि रुद्रपुर विधायक आपसी भाईचारा खराब करने का जो कुंठित प्रयास कर रहे हैं, वह अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जिलाध्यक्ष छाबड़ा ने कहा कि आपसी भाईचारा उत्तराखंड की पहचान है, लेकिन कुछ लोग 2027 के चुनाव की तैयारियों को लेकर महंगाई से आम जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रहे हैं।
चीनी, तेल और अन्य रोजमर्रा की वस्तुओं के बढ़ते दामों से जनता त्रस्त है, लेकिन भाजपा के कुछ नेता लोगों को धर्म की राजनीति में उलझाकर गुमराह कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। प्रदर्शन में मोहम्मद इमरान खान, यूथ ब्रिगेड के जिला महासचिव विक्की बाटला, प्रदेश सचिव डॉ. जमील मंसूरी, काशीपुर महानगर उपाध्यक्ष मोहम्मद यामीन मंसूरी, जिला सचिव मोहम्मद राशिद, महमूद खान, अफजाल अहमद, नईम चौधरी, रमेश चंद यादव आदि मौजूद रहे।


