Kashipur News: चीनी मिल कर्मकारों का फिटमेंट करें सरकार: सिंह
हिन्दुस्तान, काशीपुर
Kashipur News: जसपुर में भारतीय मजदूर संघ और श्रमिक संगठनों ने रिक्त पदों की पदोन्नति न होने की शिकायत की। संघ अध्यक्ष ने गन्ना मंत्री को पत्र लिखा है, जिसमें कहा गया कि 2013 के बाद से पदोन्नति नहीं हुई, जबकि अन्य चीनी मिलों में कर्मियों को लाभ मिला है।

Kashipur News: जसपुर। भारतीय मजदूर संघ और श्रमिक संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि रिक्त पदों के सापेक्ष कर्मियों की पदोन्नति नहीं हुई है। इस संबंध में उन्होंने गन्ना मंत्री को भी पत्र भेजा है। संघ अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि वर्ष 2013 के बाद से मिल में रिक्त पदों पर किसी भी कर्मकार की पदोन्नति नहीं हुई है। जबकि राज्य की अन्य चीनी मिलों में कर्मियों को फिटमेंट का लाभ दिया गया है। उन्होंने कहा कि फिटमेंट देने से मिल पर कोई आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा और मिल इसके बाद भी लाभ में रहेगी।


