ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड काशीपुरभाजपा ने काला दिवस मनाया

भाजपा ने काला दिवस मनाया

भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई ने आपातकाल की बरसी पर शुक्रवार को काला दिवस मनाया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने...

भाजपा ने काला दिवस मनाया
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाFri, 25 Jun 2021 09:10 PM
ऐप पर पढ़ें

अल्मोड़ा में भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई ने आपातकाल की बरसी पर शुक्रवार को काला दिवस मनाया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि 25 जून 1975 का दिन भारत के इतिहास में हमेशा काले दिवस के रूप पर याद किया जाएगा। इस दिन देश के ऊपर आपातकाल थोपा गया था। इस दिन कांग्रेस ने अपनी सरकार बचाने के लिए मनमानी करते हुए देश के ऊपर आपात काल थोपा। जिसके बाद देश के तमाम नागरिकों व भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का उत्पीड़न हुआ था। आपातकाल के दौरान लोकतंत्र के लिए लड़ने वाले लोगों को देश कभी नहीं भूलेगा। वर्चुअल कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, डीएसबी अध्यक्ष ललित लटवाल, महेश नयाल, राजेंद्र कैडा, विनीत बिष्ट, संदीप सिंह भोज, चंदन लटवाल, ललित कंनवाल, राहुल खोलिया आदि शामिल हुए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें