ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड काशीपुरयूकेडी महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष बनीं प्रभा

यूकेडी महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष बनीं प्रभा

उत्तराखंड क्रांति दल की बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई। साथ ही संगठन का विस्तार कर प्रभा तिवारी को महिला प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष और...

यूकेडी महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष बनीं प्रभा
हिन्दुस्तान टीम,काशीपुरSun, 04 Dec 2022 05:00 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तराखंड क्रांति दल की बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई। साथ ही संगठन का विस्तार कर प्रभा तिवारी को महिला प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष और यशपाल शर्मा को जसपुर का नगर अध्यक्ष बनाया गया।

रविवार को रामनगर रोड स्थित पार्टी के कार्यालय में जिलाध्यक्ष जगदीश चंद्र बौड़ाई की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने कहा कि दल में अनुशासनहीनता किसी भी सूरत पर बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इस दौरान उन्होंने मातृ‌शक्ति और युवाओं से राजनीति में आगे आने को आह्वान किया। कहा कि उत्तराखंड क्रांतिै दल सिर्फ पार्टी मीटिंग करने तक ही सीमित नहीं रहेगा। अब जिला और बूथ स्तर पर पार्टी के सदस्यों की संख्या बढ़ाने के लिये विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड-गांव में जल्द जनसंपर्क अभियान चलाया जायेगा। उन्होंने जिला कार्यकारिणी का विस्तार कर यशपाल शर्मा को जसपुर नगर अध्यक्ष, प्रभा तिवारी को जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, भावना खनुलिया को जिला सचिव महिला प्रकोष्ठ, डॉ. जीएस रावत को जिला कोषाध्यक्ष और जीएस अधिकारी एड. को जिला विधि प्रकोष्ठ का सचिव बनाया गया। यहां केंद्रीय सचिव मनोज कुमार डोबरियाल, केंद्रीय संगठन मंत्री हरजाप सिंह, केंद्रीय उपाध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ शिव सिंह रावत, जगदीश ढौंडियाल, घनश्याम नैनवाल, भगत सिंह बिष्ट, आनंद सिंह रावत, जगदीश सिंह कठैत, मनोज भंडारी रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें