गेहूं कटाई के चलते गांवों में बिजली की रोस्टिंग शुरू
काशीपुर में गेहूं कटाई के दौरान बिजली कटौती शुरू हो गई है, जो ग्रामीण क्षेत्रों में रोजाना सात से आठ घंटे होती है। अधिकारियों के अनुसार, फसल की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया गया है। हालांकि, उपभोक्ताओं को पानी और इनवर्टर की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनकी परेशानियां बढ़ गई हैं।

काशीपुर। गेहूं कटाई के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती शुरू हो गई है। रोज सुबह से लेकर शाम तक करीब सात से आठ घंटे बिजली गुल रहती है।विभागीय अधिकारियों के अनुसार शॉर्ट सर्किट के फसल को आग से बचाने के लिए हो रही है रोस्टिंग। इन दिनों खेतों में गेहूं कटाई चल रही है। ऐसे में कई बार शॉर्ट सर्किट या तार टूटकर खेत में गिरने से पकी हुई गेहूं की फसल में आगजनी की घटनाएं होती थी। जिससे किसानों की मेहनत पर पानी फिर जाता था। इसको देखते हुए इस बार बिजली विभाग पहले ही सावधानी बरतने लगा है।
जिन इलाकों में गेहूं कटाई चल रही है वहां सुबह से लेकर शाम तक बिजली कटौती की जा रही है। जिससे हजारों की संख्या में उपभोक्ताओं को मुसीबत झेलनी पड़ रही है। किसी के वहां पानी खत्म हो जा रहा है तो कोई इनवर्टर के जवाब देने से परेशान है। उपभोगताओं का कहना है कि बिजली विभाग किसानों के हित को ध्यान में रखकर कटौती कर रहा है लेकिन उपभोक्ताओं का भी ध्यान रखना चाहिए। कटौती के एक समय निश्चित कर रोस्टिंग होने पर उपभोक्ता उससे पहले अपने बिजली संबंधित कामकाज निबटा लेंगे। गेहूं कटाई को ध्यान में रखकर ही कटौती की जा रही है। जल्द इसका रोस्टर बनाकर उपभोक्ताओं के बीच प्रसार किया जाएगा ताकि किसान और कस्टमर दोनों को परेशानी न हो।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


