Hindi NewsUttarakhand NewsKashipur NewsPolice Seizes 15 Quintals of Illegal Khair Wood in Bazpur
बेरिया दौलत में एसओजी व बेरिया पुलिस ने पकड़ी 15 कुंतल खैर,

बेरिया दौलत में एसओजी व बेरिया पुलिस ने पकड़ी 15 कुंतल खैर,

संक्षेप:

गुरूवार को जिले की एसओजी टीम व केलाखेड़ा थाने की बेरिया दौलत चौकी पुलिस ने संयुक्त अभिान चलाकर एक घर में छुपाकर रखी 15 कुंतल खैर की लकड़ी को कब्जे में ल

Nov 27, 2025 07:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, काशीपुर
share Share
Follow Us on

बाजपुर, संवाददाता। गुरुवार को जिले की एसओजी टीम व केलाखेड़ा थाने की बेरिया दौलत चौकी पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर एक घर में छुपाकर रखी 15 कुंतल खैर की लकड़ी को कब्जे में लिया है। केलाखेड़ा एसओ धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि सूचना मिली थी कि गांव बेरिया दौलत के एक घर में खैर की लकड़ी को छुपाकर रखा गया है। जिसके बाद छापेमारी की गई। उन्होंने बताया कि ये घर परमजीत के नाम पर है। यहां से पुलिस को 15 कुंतल खैर बरामद हुई है। ये लकड़ी एक वाहन में थी जिसके बाद वन विभाग को बुलाकर वाहन समेत लकड़ी को उनके सुपुर्द कर दिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

टीम में चौकी प्रभारी बेरिया नरेश मेहरा, एएसआई मुकेश चंद्र, दीपक कुमार, कैलाश तोमक्याल, अजय बिष्ट, पंकज बिनवाल, हरीश गोस्वामी मौजूद रहे।