पुलिस ने गुमशुदा बच्चे को दो घंटे में ढूंढ परिजनों को सौंपा
Mar 02, 2026 07:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, काशीपुर
जसपुर। रिश्तेदारी में आए एक आठ साल के बच्चे को पुलिस ने दो घंटे में बरामद कर उसके परिजनों को सौंपा है।ग्राम रसूलपुर निवासी आठ साल का शादाब उर्फ सद्दू

जसपुर। रिश्तेदारी में आए आठ वर्षीय बच्चे को पुलिस ने महज दो घंटे में खोजकर परिजनों को सौंप दिया। ग्राम रसूलपुर निवासी आठ साल का शादाब उर्फ सद्दू पुत्र रियासत अपने फूफा मोहसिन के घर जसपुर आया हुआ था। इसी दौरान वह घर से खेलते-खेलते कहीं निकल गया और गुम हो गया। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए तलाश शुरू की और दो घंटे के भीतर बच्चे को शक्को वाली मस्जिद के पास से सकुशल बरामद कर लिया। कोतवाल राजेंद्र सिंह डांगी ने बताया कि बच्चा खेलते-खेलते घर से दूर निकल गया था और रास्ता भटक गया था।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



