चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर युवक के खिलाफ केस दर्ज
पुलिस ने सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो पोस्ट करने पर एसएसआई की तहरीर पर एक व्यक्ति के खिलाफ संबंधित धाराओ में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपी क

काशीपुर, संवाददाता। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक चाइल्ड पोर्नोग्राफी वीडियो प्रसारित करने के मामले में काशीपुर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से 18 मई को काशीपुर कोतवाली को पत्र भेजकर सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे आपत्तिजनक वीडियो मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। जांच के दौरान वीडियो पोस्ट किया जाना सही पाया गया। इसके बाद कोतवाली के एसएसआई नवीन चंद्र बुधानी की तहरीर पर ग्राम कुंडेश्वरा निवासी हरदीप पुत्र हीरा सिंह के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 67(बी) और 67(सी) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
एसएसआई नवीन बुधानी ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है और मामले की जांच जारी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


