पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को किया अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, काशीपुर
Follow us on Google News
share

काशीपुर में कटोराताल चौकी पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक यावन खान को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ईदगाह गेट के पास एक संदिग्ध युवक खड़ा है। पुलिस ने उसे रोका और तलाशी ली, जिसमें अवैध चाकू बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को किया अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार

काशीपुर। कटोराताल चौकी पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सोमवार की देर रात एसआई मीणा रावत पुलिस टीम के साथ गश्त कर रही थी। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी। कहा कि ईदगाह गेट के पास एक युवक खड़ा है। जिसके पास अवैध चाकू हो सकता है। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जहां एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। जिसको टीम ने रोककर तलाशी ली। जिसके बाद उसकी जेब से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम यावन खान पुत्र शब्बीर खान निवासी बैलजूड़ी बताया।

जिसके बाद पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।